Saturday, May 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाई की ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या...

भाई की ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कासगंज (हि.स.)। कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में एक घर में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। युवक मंगलवार को अपने भाई की ससुराल में आया था। बुधवार को उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी रमेश का 23 वर्षीय पुत्र नीरज मंगलवार को अपने भाई सोनू की ससुराल ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर सिरौली गया था। बुधवार सुबह उसका शव भाई की ससुराल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया एवं परिजनों को सूचित किया। औपचारिकता के बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रमेश ने अपने पुत्र नीरज की सोनू के ससुरालीजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि भाई की ससुराल में युवक की फांसी के फंदे पर लटककर मौत हुई है। शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुष्पेंद्र सोनी

RELATED ARTICLES

Most Popular