Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भांग के नशे में मानसिक विक्षिप्त युवक ने फेंका था शिव की...

 भांग के नशे में मानसिक विक्षिप्त युवक ने फेंका था शिव की मूर्ति को

– एसएसपी ने बयान जारी कर दी पूरी जानकारी

झांसी (हि.स.)। महादेव की प्रतिमा को पीपल के नीचे से उखाड़ फेंकने के मामले में पुलिस ने महज चंद घंटों में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में एसएसपी शिवहरी मीना का बयान भी आ गया है। भगवान भोलेनाथ की मूर्ति को नाली में फेंकने वाला एक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि उसने भांग भी चढ़ा रखी थी।

एसएसपी शिवहरी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सुचना मिली थी कि कुछ मूर्तियां पेड़ के नीचे रखी हुई थी। उन्हें किसी के द्वारा स्थान्तरित कर दिया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके का मुआयना किया गया।

थाना सीपरी बाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटैज खंगाले गये। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की पहचान लालता प्रसाद पुत्र घनश्याम दास के रूप में हुई जो स्थानीय लोगों द्वारा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उक्त युवक घटना स्थल के पास फुटपाथ पर लेटता है।

युवक को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में युवक द्वारा स्वीकार किया गया कि वह प्रतिदन उक्त मूर्तियों की पूजा करने जाता था, लेकिन किसी स्थानीय व्यक्ति के द्वारा उसे पूजा करने से मना किया गया। भांग के नशे में आकर उसने मूर्तियों को मूल स्थान से हटाकर दूसरी जगह स्थानान्तरित कर दिया। पुलिस द्वारा स्थानीय संभ्रान्त नागरिकों की मदद से विधि विधान के साथ मूर्तियों को पुनः स्थापित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular