Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही : मामूली विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध को मारी गोली

भदोही : मामूली विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध को मारी गोली

-पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया

भदोही (हि.स.)। जनपद में मंगलवार की सुबह दबंग पड़ोसी ने एक वृद्ध दंपत्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में दंपति को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना सुरियावां थाने के चकदुखरन गांव की है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुरियावां थाने के चकदुखरन गांव में मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने वृद्ध दंपति को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से पति छांगुर (60) और पत्नी बुधना (58) गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल दंपत्ति को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह, ज्ञानपुर लाया गया। यहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है। दोनों व्यक्ति आपस में पड़ोसी हैं। आरोपी ने गोली क्यों मारी गई अभी इसका कारण नहीं पता चला है। पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।

प्रभुनाथ/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular