Monday, August 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही : खेत मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

भदोही : खेत मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

भदोही (हि.स.)। जनपद में शनिवार को एक युवती का शव सरसों के खेत में पाया गया। आशंका जातायी गई है कि हत्या करने के बाद खेत में शव को फेंका गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवासी गांव की है। सड़क के पास सरसों के खेत में 24 वर्षीय युवती का शव मिला। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवती की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि रस्सी से गला दबाकर युवती की हत्या की गई है। मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक भदोही आरबी सिंह ने बताया कि मृतिका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular