Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही : कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले...

भदोही : कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार


-6 सिलेंडर खाली, 3 सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा हुआ था, आरोपियों के पास से 10,920 रूपए बरामद
भदोही। यूपी के भदोही जनपद की क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि एल-2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भी इसमें गिरफ्तार हुआ है। शहर कोतवाली इलाके में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बंद पड़े वर्कशाप में छापा मारकर 9 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये है। पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि भदोही शहर के फत्तूपुर सालिमपुर में अनन्या नाम से बंद पड़े एक वर्कशाप में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी।
सूत्रों के अनिसार मुखबिर से सूचना मिलने पर भदोही क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जहां 9 सिलेंडर बरामद हुआ है। जिसमें 6 सिलेंडर खाली तथा 3 सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा हुआ था। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने 10,920 रूपया बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी करने वाले सुग्रीव कुमार मोदनवाल व श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 269, 270, 420, 120 बी व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इससे पहले शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्देश में कहा है कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मरीज और उसके परिजनों का किसी भी प्रकार उत्पीड़न न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular