Sunday, July 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभतीजे ने पत्थर मार कर चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपित...

भतीजे ने पत्थर मार कर चाचा को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की सोनिया नगर कॉलोनी में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर व डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने वाला शख्स मृतक का भतीजा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पर नारायण निवासी चौकी क्षेत्र गुलाब वाटिका ने सूचना दी कि उनके भाई मुकेश की भतीजे निखिल से लड़ाई हो गई थी। इस दौरान निखिल ने अपने चाचा के सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त निखिल को गिरफ्तार किया है।

फरमान/दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular