लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। इसके साथ ही उम्मीद जताई है कि पंजाब में तरक्की व भाई चारे की फसल खूब लहलहाएगी।
अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा, “ पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक़्क़ी, भाईचारे और नये नज़रिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।“
उपेन्द्र
