Monday, September 14, 2026
Homeराष्ट्रीय बैंक कर्मचारियों की 30 व 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल टली

 बैंक कर्मचारियों की 30 व 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल टली

नई दिल्ली (हि.स)। बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यह हड़ताल टाल दिया गया है। यूएफबीयू देश के अधिकांश बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया बैठक में बैंक कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।

एआईबीईए के अखिल भारतीय महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैक कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिनों 30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है। वेंकटचलम ने बताया कि मुंबई में हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों- पांच दिवसीय कार्य दिवस, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।

प्रजेश शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular