Sunday, May 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बेबाक शरद यादव का निधन बड़ी क्षतिः राजनाथ सिंह

 बेबाक शरद यादव का निधन बड़ी क्षतिः राजनाथ सिंह

लखनऊ (हि.स.)। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ राजनेता और जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है शरद यादव के साथ उनका लंबा और आत्मीय संबंध रहा है। स्वभाव से बेहद सरल और बेबाक शरद जी का निधन बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हू।

रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने काफी संघर्ष किया। उनके निधन से भारतीय राजनीति की एक प्रभावी आवाज खामोश हो गई है।

शरद/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular