Friday, April 24, 2026
Homeमनोरंजनबेटे की मां बनी सोनम कपूर, नीतू कपूर ने शेयर की जानकारी

बेटे की मां बनी सोनम कपूर, नीतू कपूर ने शेयर की जानकारी

काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई फैशन डीवा सोनम कपूर माँ बन चुकी हैं। इसकी जानकारी दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट के अनुसार सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है।

बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं वह अब एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिये फैंस सोनम को बधाई दे रहे हैं और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular