Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबूथ सम्मेलन में दिख रही जनसभा, अध्यक्ष दिलाएंगे विजयश्री-जेपी नड्डा

बूथ सम्मेलन में दिख रही जनसभा, अध्यक्ष दिलाएंगे विजयश्री-जेपी नड्डा

कानपुर (हि.स.)। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में निराला नगर रेलवे ग्राउंड में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विरोधी दलों पर निशाना साधा। वहीं, केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही 22,143 बूथ अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाने के लिए संगठन मजबूती का मंत्र दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन की शुरुआत भारत माता की जयकार से शुरू करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र से बूथ अध्यक्ष एकत्र हुए हैं। ये सभी बूथ अध्यक्षों के उत्साह को देख कर मुझे पूर्ण विश्वास है कि, भाजपा का एक-एक बूथ अध्यक्ष पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में विजयश्री हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कहा कि इस सम्मेलन में इस क्षेत्र के जो वीरता के नाम पर धर्म के नाम पर शांति के नाम पर इस देश को दुनिया को एक संदेश दिया है कि बुंदेलखंड की धरती को नमन करता हूं। महारानी लक्ष्मी बाई को हम सब लोगों ने सुना और किताबों में पढ़ा है। सारा देश उनकी वीरता की गाथा गाता है।

मंच पर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,भारत सरकार में मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, अन्नपूर्णा देवी, सुनील बंसल, मानवेंद्र सिंह और सतीश महाना. सांसद सत्यदेव पचोरी,देवेंद्र भोले उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular