Thursday, April 23, 2026
Homeस्वास्थ्यबुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले, अबतक...

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले, अबतक 1892 संक्रमित

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज हो चली है। देश में ओमिक्रोन के अबतक 1892 मामले आ चुके हैं। इनमें से 766 मरीज ठीक हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 23 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 568 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां अबतक 382 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर केरल है जहां अबतक 185 मामले सामने आ चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular