Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : दो बसों की भिड़ंत में एक यात्री की मौत, 10...

बुलंदशहर : दो बसों की भिड़ंत में एक यात्री की मौत, 10 घायल

बुलंदशहर (हि.स.)। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित हाइवे-91 के पास दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं। 

यह हादसा हाईवे-91 पर गांव बरौली के निकट बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब एक निजी बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार आयी रोडवेज बस ने निजी बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल है। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बसों को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मृतक की पहचान शुरु कर दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular