Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर: 'अग्निपथ' योजना काे लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर: ‘अग्निपथ’ योजना काे लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन

-जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

बुलंदशहर(हि.स.)। केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में जनपद में अभ्यर्थी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए, जिन्होंने सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना का जमकर विरोध किया।

जिले में कई जगह बड़ी संख्या में युवा बैनर पोस्टर लेकर हाईवे और चौराहे पर आ गए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शहर के मुख्य भूड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया।

खुर्जा में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे युवाओं की खुर्जा इंस्पेक्टर और सीओ के साथ झड़प भी हुई। सेना की तैयारी कर रहे प्रदर्शनकारी युवा ‘अग्निपथ’ योजना के आने से काफी आक्रोशित है। उनका कहना है कि हम इस योजना का विरोध करते हैं। सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का वादा करके वोट हासिल किया था, लेकिन आज वहीं केंद्र सरकार नो रैंक नो पेंशन का ड्रामा कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए विरोध प्रदर्शन समाप्त कराने के प्रयास में है। स्थिति काबू में है।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular