Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बुद्धस्थली से नौ नवम्बर को शुरू होगी ''नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ'' पद...

 बुद्धस्थली से नौ नवम्बर को शुरू होगी ”नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ” पद यात्रा

कुशीनगर(हि.स.)। जिले में 09 नवम्बर से ”नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ पदयात्रा” शुरू होगी। इस यात्रा में सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटेकर, पूर्व नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी,श्याम रजक पूर्व मंत्री बिहार शामिल होंगे। यात्रा का समापन 14 नवम्बर को संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में होगा।

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अरुण श्रीवास्तव व स्थानीय आयोजक पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सोमवार को संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि यात्रा के दौरान दोपहर में अधिवक्ताओं के साथ वार्ता होगी। एक बजे गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सभा होगी। शाम 05 बजे हेतिमपुर बाजार में जनसभा होगी। दूसरे दिन यात्रा का पड़ाव हाटा तहसील में होगा। जहां कई कार्यक्रम आयोजित हैं। इसी तरह गोरखपुर व संत कबीरनगर जिला में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि देश कट्टरता व भय का माहौल बनता जा रहा है। कट्टरता केवल धर्म की नहीं बल्कि जातिगत भी बढ़ती जा रही है। जिससे देश टूटन की कगार पर बढ़ रहा है। राजनीतिक दल दिशा भटक गए हैं। अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह स्थिति ठीक नहीं हैं। देश के प्रत्येक जिलों में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा दिलों को जोड़ने के साथ-साथ नफरत, कट्टरता व भय के माहौल को समाप्त करने में कारगर सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल, जनान्दोलनकारी,सामाजिक कार्यकर्ता, नेता, व्यक्ति इस पुनीत कार्य में हमारे साथ आये या अलग से इस उद्देश्य को लेकर अलग से भी कार्यक्रम बनाते हैं। ऐसे सभी लोगों को हमारा समर्थन रहेगा।

इस दौरान यात्रा संयोजक डॉ. चितरंजन मिश्र, सह संयोजक अरुण ब्रह्मचारी, शैलेन्द्र सिंह,परशुराम सिंह पटेल, सुभाष पाठक, बैजनाथ मिश्रा, रामनगीना प्रसाद, रामकृपाल राव, वशिष्ठ दुबे आदि पदयात्री मौजूद रहे।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular