Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीजेपी लुभावने सपने नहीं दिखाती, जनता के सपने को पूरा कर रही...

बीजेपी लुभावने सपने नहीं दिखाती, जनता के सपने को पूरा कर रही है : दिनेश शर्मा

– विपक्षी दल जनता को लुभावने सपने दिखा रही है।

– भाजपा की जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

सुल्तानपुर (हि.स.)। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का रविवार को भव्य स्वागत करने ने बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दल जनता को लुभावने सपने दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी लुभावने सपने नहीं दिखाती जो जनता के सपने होते हैं उन्हें पूरा करने का काम करती है।

भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के संकल्प पत्र में जो वादे किए थे वह पूरे ही नहीं किए बल्कि जो वादे नहीं भी किए थे उसे भी पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तमंचा का नहीं बल्कि आज यह ब्रह्मास्त्र मिसाइल वाले प्रदेश के नाम से जाना जाता है। आज यह प्रदेश अपराधी का नहीं बल्कि उद्योगों का प्रदेश जाना जाता है । आज का प्रदेश किसानों की दयनीय स्थिति का नहीं बल्कि किसानों की आमदनी को दोगुनी करने वाला प्रदेश जाना जाता है।

श्री मौर्या ने बताया कि पिछले 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की 11 लाख करोड़ से बढ़कर अब 22 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन गई है। जन विश्वास यात्रा के दौरान आज जिस प्रकार से जनता यात्रा का स्वागत कर रही है उससे विपक्षी दलों में भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस इन्हें प्रत्याशी ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं, जब भी यह सत्ता में रहते हैं, तो जनता को किए वादे भूल जाते हैं, जबकि बीजेपी अपने वादों को पूरा करने का काम करती है। विपक्ष के बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता यदि इनकी बात मानती तो 2017 व 2019 के चुनाव में इन्हें पराजित न करती।

कहा कि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाई है जिन्होंने अराजकता व गुंडागर्दी से उत्तर प्रदेश का विकास बाधित किया है उनका उत्तर प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के प्रति जवाबदेह पार्टी है। कुछ दल बीजेपी पर आक्षेप लगाकर चर्चा में आना चाहते हैं। आगामी चुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

जिले के सूरापुर, कादीपुर, लम्भुआ, चांदा व सुलतानपुर नगर में नागरिको ने भव्य स्वागत किया।जन विश्वास यात्रा की आगवानी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, धर्मेंद्र प्रजापति, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए.वर्मा कर रहे है।जन विश्वास यात्रा का पांचो विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular