Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजनबिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स हैं मल्टी टेलेंटेड परिणीति चोपड़ा

बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स हैं मल्टी टेलेंटेड परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की चुलबुल और बिंदास अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म अम्बाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा व्यवसायी हैं। परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में अभिनय करेंगी। परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस ऐंड मैरी से पूरी की, इसके बाद 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। उन्होंने मैनचेस्टर बिजनस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं। यहां उन्होंने यशराज फिल्म बतौर पब्लिक रिलेशन कंस्लटेंट ज्वाइन किया था। वहां दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। हालांकि उनकी कजन प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं ,लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का सहारा नहीं लिया।

परिणीति ने साल 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। परिणीति इस फिल्म में सहायक अभिनेत्री की भूमिका में थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ में बतौर अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद परिणीति ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदू, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी, केसरी आदि शामिल हैं।

परिणीति को शास्त्रीय संगीत की भी अच्छी जानकारी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में ‘माना कि हम यार नहीं’ गाना गाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। परिणीति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणीति जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में भी दिखाई देंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular