Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिकरु कांड : कुख्यात विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया...

बिकरु कांड : कुख्यात विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

लखनऊ (हि.स.)।  बिकरु कांड के मुख्य आरोपित और एनकाउंटर में मारे गए पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश दुबे ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया है। अब पुलिस दीप को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
दीप प्रकाश बीते दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डाली थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी थी। पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। कचहरी में भी पुलिस सादी वर्दी में टहल रही थी। लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। 

पुलिस के मुताबिक, बिकरु कांड के बाद आरोपित विकास का भाई दीप प्रकाश घर से फरार हो गया था। इसके बाद कृष्णा नगर पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपित के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमें दर्ज है। राजधानी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के घर की कुर्की की थी। इस बीच आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। 

पुलिस आयुक्त के मुताबिक, दीप प्रकाश से पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। आरोपित अब तक कहां छिपा था और उसे कौन लोग मदद पहुंचा रहे थे। इस बारे में भी जानकारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular