Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी कर रहा है पूछताछ

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी कर रहा है पूछताछ

बांदा(हि.स.)। जनपद के मंडल कारागार में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का तीन सदस्यीय दल पिछले 0 5 घंटे से लगातार पूछताछ कर रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मंडल कारागार के जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया कि ईडी का 03 सदस्यीय दल दोपहर 12 बजे जेल पहुंचा और इसके बाद विधायक मुख्तार अंसारी से पूछताछ शुरू की। ईडी द्वारा लगातार 05 घंटे से पूछताछ जारी है।

बताते चलें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में ईडी की टीम पहले भी पूछताछ के लिए बांदा आ चुकी है लेकिन अपरिहार्य कारणों से पूछताछ नहीं हो सकी थी। अब यह टीम दोबारा आई है और पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ईडी द्वारा कार्रवाई की गई तो विधायक अंसारी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular