Friday, April 24, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल'बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी' में अरविन्द का जबरदस्त अंदाज

‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी’ में अरविन्द का जबरदस्त अंदाज

-रामांटिक मूड में फिल्माया गया गाना यूट्यूब चैनल पर हुआ है रिलीज

लखनऊ (हि.स.)। भोजपुरी के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’ का रोमांटिक सांग ‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित अपनी रोमांटिक अदा की बिजली गिरा रही हैं। यह रोमांटिक मूड में फिल्माया गया है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अरविंद अकेला कल्लू घर में हरमोनिया बजाकर गाने का रियाज करना चाहते हैं। तभी रंभा-उर्वशी की तरह ध्यान भंग करने के लिए रोमांटिक अंदाज में ऋचा दीक्षित आती हैं और कल्लू को रिझाने की कोशिश करती हैं। वह रिझाते हुए कहती हैं कि ‘आवा ना पांजा में ए राजा जानी, भागेला कहाँ देखिके जवानी, देला टाइम गवाई मजामारी…इसके बाद ऋचा से छुटकारा पाने के लिए कल्लू अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि ‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी…’ इस गाने में दोनों स्टार की रोमांटिक केमेस्ट्री बहुत ही मजेदार दिख रही है। उनके फैंस और ऑडियंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। ये गाना फ़िल्म कलयुगी ब्रह्मचारी के सीन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, जो कि कथानक में आगे ट्विस्ट लाने का कार्य करेगा। यह सांग अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है और उनके स्वर में स्वर में मिलाया है सिंगर अलका झा ने।

अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म ‘कलयुगी ब्रम्हचारी’ के निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा इस फिल्म का यह गीत लिखा है गीतकार आशुतोष तिवारी ने, साजन मिश्रा ने संगीत दिया है।

काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’ के प्रेजेंटर राम कृष्ण उपाध्याय, कलावती उपाध्याय हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी आदि हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस, संगीतकार साजन बी मिश्रा, वैभव-राजू हैं।

उपेन्द्र/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular