Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की जाये मदद : योगी

बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की जाये मदद : योगी

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular