Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : घर में घुसकर गहने पर किया हाथ साफ

बाराबंकी : घर में घुसकर गहने पर किया हाथ साफ

बाराबंकी (हि.स.)। चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के बेश कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया।

मामला कोतवाली बदोसराय से कुछ ही दूरी पर स्थित पक्की तकिया का है, जहां की रहने वाली रेशमा बानो का पति मुम्बई में नौकरी करता है। वह दो बच्चों एवं सास के साथ रहती है। रेशमा सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद अपनी सास के साथ कस्बे के चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक आई थी। इस दौरान चोर खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे। बाद में बक्से का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गये।

पीड़ित महिला ने बताया कि बैंक से दो बजे घर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। बक्से से आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

पंकज कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular