Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाघ ने महंत को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्का जाम

बाघ ने महंत को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्का जाम

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। दुधवा जंगल के समीप बसे गांव के महंत को बाघ ने अपना निवाला बनाया लिया। महंत का शव क्षत-विक्षत अवस्था में एक खेत में मिला। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर दी।

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरेटिया निवासी मोहनदास वहां के राम जानकी मंदिर के महंत हैं जो शुक्रवार की देर रात मंदिर परिसर में लगे नल पर पानी पीने आए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया और महंत को खींचकर दूर एक खेत में लेकर चला गया। अधखाई अवस्था में उनकी लाश खेत में मिली है। जिसके बाद यह बाघ जंगल में वापस भाग गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यह बाघ अब तक 18 लोगों पर हमला कर चुका है लेकिन उसके बाद भी वन विभाग व प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। लोगों की जान खतरे में है इसे लेकर ही उन लोगों ने सड़क जाम की है, जब तक बाघ नहीं पकड़ा जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular