बांदा : आक्रोशित ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, मृतकों की संख्या हुई सात

बांदा (हि.स.) (अपडेट)। रोडवेज बस और ऑटो में हुई भिड़ंत में मृतकों की संख्या सात हो गई है। दुर्घटना में घायल तीन वर्षीय बालिका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दुर्घटना में घायल दो अन्य मरीजों का इलाज कानपुर में चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है।

जनपद में गुरुवार को देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में मौके पर ही आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी और बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए थे। इनमें तीन वर्षीय बालिका शानवी पुत्री लाल बहादुर भी शामिल थी जबकि दुर्घटना में इसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस बालिका का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस तरह घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। 
उधर, पपरेंदा गांव में मृतकों के परिजनों ने यह कहकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। कहा कि सरकार द्वारा उनकी मदद की जाए। इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि मृतकों के परिजन गरीब हैं जो आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे प्रशासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपये मदद की घोषणा की गई है। वही, इस मामले में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति और भाजपा जिलाध्यक्ष से मांग की गई है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता दिलाई जाए, इस पर दोनों नेताओं ने मदद का आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि, गुरुवार को बांदा से यात्रियों को लेकर पपरेंदा (देहात कोतवाली) गांव जा रहे ऑटो को शाम करीब 7 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास सामने से कानपुर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर हो गया। चालक महिंगाराम तिवारी (32) पुत्र बच्चा, ऑटो में सवार रामाधीन (40) पुत्र रामकुमार वर्मा, लालबहादुर सिंह (35) पुत्र बलवीर, रामगोपाल (40) पुत्र रामधनी वर्मा, लूसन प्रजापति (40) पुत्र मूलचंद्र और बिंदू (25) पुत्र रजवा की तत्काल वहीं मौत हो गई थी।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!