Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच :संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

बहराइच :संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

बहराइच(हि.स.)। जिले के सेवढ़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव बुधवार को फंदे से लटकता मिला है। मायके से पहुंचे मृतक विवाहिता के पिता ने दहेज उत्पीड़न और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हवापुर गांव निवासी रक्षाराम उपाध्याय ने अपनी बेटी बिट्टा देवी का विवाह एक वर्ष पूर्व सेवढ़ा ग्राम पंचायत के मजरा पतुरिखी गांव निवासी सूरज कुमार के साथ किया था। बुधवार सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। पिता ने दहेज उत्पीड़न और मारने पीटने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राहुल /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular