Tuesday, May 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, बटोर ले गए दो लाख...

 बहराइच: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, बटोर ले गए दो लाख का माल

बहराइच (हि.स.)। जिले के कोठवल कला गांव में एक ग्रामीण के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत दो लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। घर का कुछ सामान थोड़ी दूर पर खेत में पड़ा मिला है। बुधवार की सुबह चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवल कला निवासी फखरुद्दीन परिवार के साथ मंगलवार की रात को छत पर सो रहे थे। आधी रात को मौका पार चोरों ने घर का रोशनदान तोड़कर घर में घुसे और बक्सा, बैग को गांव के बाहर गन्ने के खेत में लेकर पहुंचे। चोरों ने बक्सा को तोड़कर उसमें रखे जेवर, तीस हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गन्ने के खेत से बक्सा और बैग बरामद किया है।

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।चोर दो लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

राहुल/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular