Saturday, June 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच : दो चचेरे भाईयों की नहाने के दौरान नदी में डूबकर...

 बहराइच : दो चचेरे भाईयों की नहाने के दौरान नदी में डूबकर मौत

बहराइच (हि.स.)। बौंडी थाना क्षेत्र स्थित भौंरी गांव की नदी में मंगलवार को नहाने गए चचेरे भाईयों की लाश बुधवार सुबह पुलिस ने बरामद कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह भौंरी नदी में दो बालकों के शव मिले है। इनकी पहचान भौंरी गांव निवासी चचेरे भाई लव पाठक (07) और श्याम जी पाठक (08) के रूप में हुई है। ये दोनों मंगलवार शाम को स्नान के लिए नदी पर गए और वापस नहीं लौटे।

रात आठ बजे तक जब दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग भंवरी नदी के तट पर पहुंचे तो बच्चों का चप्पल और कपड़े देखा। इस पर उन्हें बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताई और फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रात में बालकों को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी में जहां चचेरे भाई स्नान कर रहे थे, वहां पर एक गड्ढा है। उसी गड्ढे में चचेरे भाईयों की फंसकर डूबने से मौत हो गई।

राहुल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular