Friday, October 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइच : इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान में डेढ़ लाख की चोरी

बहराइच : इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान में डेढ़ लाख की चोरी

बहराइच (हि.स.)। बिछिया बाजार में इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकान का चोरों ने ताला काटकर नए और पुराने मोबाइल समेत डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुजौली थाना अंतर्गत बिछिया निवासी दिनेश चंद्र की चंद्र बाजार में मोबाइल और इलेक्ट्रिक की दुकान का संयुक्त संचालन करते हैं। शुक्रवार देर रात को चोर पहुंचे। टीनशेड तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने नया और पुराना मोबाइल, चार्जर, इलेक्ट्रिक की सामान चोरी कर ली। सुबह दिनेश दुकान खोलने पहुंचा तो वह हक्का-बक्का रह गया। दुकान से सामान गायब मिला। व्यवसाई के मुताबिक डेढ़ लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular