Friday, July 24, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाइल किए बरामद

बस्ती : पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाइल किए बरामद

बस्ती (हि.स.)। जिले की सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कम्पनियों के 8 लाख 17 हजार 3 सौ रूपये कीमत के 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिसको पुलिस कप्तान हेम राज मीणा ने मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने शनिवार बताया कि जिले के कई थानों पर मोबाइल गुम होने जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल को जांच सौंपी गई थी। सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कम्पनियों के गुम हुए 8 लाख 17 हजार 3 सौ रूपये के कीमत के 70 मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल स्वामी तारा मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular