Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती : इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

बस्ती : इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.)। जनपद पुलिस ने रविवार को दो संदिग्धों को पकड़कर जब पूछताछ की तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 
परशुरामपुर थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने रायपुर पुलिया के पास मोटर साइकिल सवार बदमाश संतकबीनगर निवासी रणजीत यादव उर्फ सोखा उर्फ पहलवान और गोरखपुर निवासी दीपू गुप्ता को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इस बीच दीपू ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस को सोने-चांदी के जेवर, कैश व अवैध असलहे बरामद हुए हैं। 
थाना पुलिस के मुताबिक, रणजीत यादव पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इन लोगों ने अपने गैंग के साथ मिलकर बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular