Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा सुप्रीमो मायावती ने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार सरकार...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार सरकार को घेरा

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार की ओर से माफिया आनंद मोहन की रिहाई दलित समुदाय का अपमान है।

इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है।

आगे उन्होंने कहाकि आनन्द मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समाज में काफी रोष है। उनकी चाहें कुछ भी मजबूरी हो, बिहार सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

दीपक/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular