Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा सरकार में 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' का पहनाया गया अमलीजामा: सतीश चंद्र

बसपा सरकार में ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ का पहनाया गया अमलीजामा: सतीश चंद्र

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहन जी(मायावती) ने सिर्फ ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ का नारा नहीं दिया था, उसे अमलीजामा पहनाने का भी काम किया था।

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही लूट, बलात्कार, दंगे शुरु हो जाते हैं। समाजवादी पार्टी की खासियत है। 134 दंगे इनके सरकार में हुये। बहन जी के सरकार में दंगे नहीं हुये और रोक लगा दी गयी।

कहा कि भाजपा भी सपा के ही दूसरा पहलू है। कल्याण सिंह जो मस्जिद गिरवायी और बाद में अपनी पार्टी बनाकर सपा को समर्थन किया। फिर साक्षी महाराज के बारे में भी सभी ने देखा है।

कहा कि भाजपा की सरकार जब प्रदेश में बनी तो हर वर्ग से वायदे किये। महिलाओं से वायदे किये, सरकारी रिर्पोट के अंतर्गत हर दो घंटे में बलात्कार हो रहे हैं। बहन जी के सरकार में कोई गलत कार्य कर नहीं सकता था।

कहा कि सरकार ने रसोई की वस्तुएं महंगी कर दी। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात किये थे, इसके बाद किसानों के साथ धोखा हुआ। काले कानून बना दिये, जिससे किसानों को कमजोर कर दिया।

कहा कि देश प्रदेश में जितनी सरकारी नौकरी थी, वो प्राइवेट हो गयी। सरकारी विभागों में नौकरी नहीं बची और जो बची उसे ठेकेदारों को दे दी गयी। नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया गया। पहले नौकरियां छीन ली और फिर पकौड़ा बेचने की सलाह देने लगे। बहन मायावती जी ने बसपा की सरकार बनते ही नौकरियों की बहार ला दी थी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular