Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शिरोमणि अकाली दल को 100...

बसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शिरोमणि अकाली दल को 100 वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

लखनऊ(हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शिरोमणि अकाली दल को 100वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। मायावती ने अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल सहित पार्टी पदाधिकारियों को भी अपनी शुभकामनाएं भेंट की।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने सन्देश में कहा कि मायावती ने कहा कि भारत की पुरानी क्षेत्रीय पार्टी में शिरोमणि अकाली दल है। अकाली दल पंजाब की आवाज बनकर खड़ा रहा है। बसपा और पंजाब के लोगों के अच्छे रिश्ते रहे है। कांशीराम जी की जन्मभूमि भी पंजाब रही है।

कहा कि पंजाब में अकाली दल और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार अवश्य बनेगी। सन् 1996 में 13 में से 11 सीटें अकाली दल और बसपा के गठबंधन की जीत हुई थी। तभी कांग्रेस का सफाया हो गया था।

कहा कि यूपी में निष्क्रिय, स्वार्थी और बसपा से निष्काषित लोगों को जोड़ने से कुछ पार्टियों का जनाधार नही बढ़ने वाला है, इन नेताओं को आया राम गया राम ही माना जाता है। इसी तरह कुछ पार्टियां एक सीट पर कई लोगों को टिकट का आश्वासन देकर भीड़ जुटा रही है। जिससे भी जनाधार बढ़ने वाला नही है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular