Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

बलिया : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

बलिया(हि.स.)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर महाविद्यालय बांसडीह के सामने गुरुवार को मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया निवासी कलिका साहनी (25) अपने साले अमित (15) निवासी इशरपुरा जनपद आरा बिहार) के साथ अपने दूसरे साले राजू कुमार को लेने हल्दीघाट जा रहे थे। बांसडीह-बलिया मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास बलिया की तरफ से सवारी लेकर आ रही मैजिक ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

कालिका की शादी अभी तीन दिसम्बर को ही चांदनी के साथ हुई थी। शादी के बाद अमित अपनी बहन के साथ अपने जीजा कलिका के घर आया था। वह जीजा के साथ ही अपने बड़े भाई को लेने हल्दीघाट जा रहे था, तभी हादसे में जीजा-साले की मौत हो गयी। इस घटना से केवटलिया में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular