Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती, दो हिरासत में

बलिया : सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती, दो हिरासत में

– पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बलिया (हि.स.)। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार को गांव के पास ही मेला देखने गयी थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद रात को ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर मेले से उसके गुम होने की जानकारी शेयर करने लगे। शनिवार की सुबह किशोरी खून से लथपथ बेहोशी हालत में सिकरहटा के पास सड़क किनारे मिली। उसके हाथ पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। लोगों ने बेहोशी की हालत में खून से लतपथ युवती को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी युवती को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इस सम्बंध में एसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि शनिवार को सड़क किनारे एक युवती बेहोशी की हालत में मिली, जिसके हाथ की नस कटी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जांच में पता चला है कि युवती शुक्रवार की शाम गांव में अपनी सहेली के साथ मेला देखने के लिए गई थी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी। युवती मेले में जिन लोगों से मिली थी, उसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़की के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular