Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया: रोडवेज बस और कार की टक्कर में एक की मौत, चार...

बलिया: रोडवेज बस और कार की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

बलिया (हि.स.)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-बेल्थरा मार्ग पर तिलौली गांव के पास मंगलवार की तड़के रोडवेज बस और कार की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के भोड़वार से खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव बारात आयी थी। बारात में आये पांच लोग कार से वापस घर जा रहे थे। अभी वे तिलौली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बेल्थरारोड डिपो की बस टकरा गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहां के चिकित्सकों ने फागू प्रसाद (70) पुत्र अलगू राम निवासी असांव थाना बनकटा जनपद देवरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल अर्जुन (30) पुत्र अज्ञात निवासी असांव, नितेश गुप्ता पुत्र (32) पुत्र मनोज व अमित गुप्ता (28) पुत्र अरुण गुप्ता निवासीगण भोड़वार तथा पंकज (16) पुत्र कमलेश निवासी बनकटा देवरिया का प्राथमिक उपचार कर उनको बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular