Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया बलिदान दिवस पर 19 अगस्त को बागी धरती पर आएंगे सीएम...

बलिया बलिदान दिवस पर 19 अगस्त को बागी धरती पर आएंगे सीएम योगी

बलिया (हि. स.)। पूरे प्रदेश में बलिया अकेला ऐसा जिला है, जहां आजादी के अमृत महोत्सव का समापन 19 अगस्त को होगा। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बलिया बलिदान दिवस’ पर सेनानियों व बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीडब्लूडी डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी 19 को सुबह नौ बजे बलिया बलिदान दिवस में भाग लेने आएंगे, क्योंकि बलिया की पूरे देश में एक अलग पहचान है। यह देश के लिए मर मिटने वालों की धरती है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बलिया प्रवास के दौरान जिले के सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी करेंगे। पुलिस लाइन के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया,जबकि पूरे प्रदेश में बलिया ही एक ऐसा जिला है। जहां 19 अगस्त तक मनाया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिले में सात लाख तिरंगा प्रशासन के द्वारा बांटा गया है। क्रांतिकारी जिले में आजादी का अमृत महोत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular