Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : धक्का लगने पर चाकुओं से गोद कर युवक को मारने...

बलिया : धक्का लगने पर चाकुओं से गोद कर युवक को मारने में तीन गिरफ्तार

बलिया (हि.स.)। महावीरी झंडा जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने डीजे की धुन पर नाचने के दौरान धक्का लगने पर इस घटना को अंजाम दिया था।

शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि बीती गुरुवार को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकला था। विभिन्न अखाड़े ने अपने-अपने निर्धारित रूट से आगे बढ़ रहे थे। चौक क्षेत्र में गुदरी बाजार इलाके में रात करीब दस बजे करतब दिखाते समय एक युवक को चाकू लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा निवासी लखन (22) खून से लथपथ पड़ा था। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि वह नगर के चौक गुदरी बाजार के पास एक महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखा रहे लोगों को देख रहा था। इस बीच उसे चाकू मार कर हत्या कर दी गई।

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ने शनिवार को बताया कि राजेन्द्र नगर के रहने वाले पवन, बंटी और लाडला को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त तीन चाकू बरामद हुआ हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि डीजे में नाचने के दौरान धक्का लग जाने के बाद हुए विवाद में लखन की हत्या की गई थी। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular