Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया: छात्रों और पुलिस के बीच चला गुरिल्ला युद्ध

बलिया: छात्रों और पुलिस के बीच चला गुरिल्ला युद्ध

बलिया (हि. स.)। सेना में अग्निपथ योजना का विरोध में शुक्रवार तड़के ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी को आग के हवाले करने वाले उपद्रवी छात्रों पर पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े औऱ लाठियां भांजी। सुबह लगभग नौ बजे के आसपास सतीशचन्द्र कालेज के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपद्रवी छात्रों और पुलिस के बीच जमकर गुरिल्ला युद्ध हुआ। शहर में काफी देर तक अफरा-तफरी रही।

”अग्निपथ” योजना के विरोध में छात्रों की जुटान स्टेडियम में हुई तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगा कि मामला शांत हो गया और छात्र घर चले जायेंगे। लेकिन हुआ उल्टा। सैकड़ों छात्र स्टेडियम घर न जाकर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ गए। वहां तोड़फोड़ की और वाशिंग पिट में खड़ी एक ट्रेन की एक कोच को आग के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस जब तक पहुंची तो उपद्रवी छात्र स्टेशन से बाहर मालगोदाम रोड और सतीश चंद्र कालेज की ओर बढ़ गए। काफी संख्या में छात्रों ने मंत्री व भाजपा विधायक दयाशंकर के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने लगभग एक घंटा सड़क को अपने कब्जे में लिया। कार्यालय पर लगे बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया। एससी कालेज की तरफ से पुलिस युवकों की तरफ बढ़ी लेकिन युवकों के पत्थरबाजी के कारण वापस लौटना पड़ा। तभी पुनः पुलिस फोर्स पहुंची और आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज कर खदेड़ा। इस दौरान डीएम, एसपी सीटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी घंटों जमे हुए थे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular