Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के जिला अस्पताल में तीस बेड के पीकू वार्ड के लिए...

बलिया के जिला अस्पताल में तीस बेड के पीकू वार्ड के लिए सांसद ने दिए चालीस लाख

बलिया (हि.स.)। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दरियादिली दिखायी है। उनके सांसद निधि से जिला अस्पताल में चालीस लाख की लागत से बच्चों के लिए तीस बेड के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) की स्थापना की जा रही है।
सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने स्वास्थ्य विभाग को चालीस लाख रुपये दिए हैं। इस धनराशि से पीकू वार्ड के सिविल कार्य और ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य किया जाएगा। सीएमओ ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए तैयारियां तेज कर दिया है। इसी के तहत जिला अस्पताल समेत ग्रामीण इलाकों के सीएचसी और पीएचसी को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के इस पहल की सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular