Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया कांड : पुलिस को मिली मुख्य आरोपी धीरेन्द्र की दो दिन...

बलिया कांड : पुलिस को मिली मुख्य आरोपी धीरेन्द्र की दो दिन की रिमांड

बलिया (हि. स.)। पुलिस को दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह की दो दिन की रिमांड मिली है। सीजेएम कोर्ट ने 22 अक्टूबर से दो दिन के लिए रिमांड स्वीकृत की है। पुलिस अब धीरेन्द्र को लेकर घटना में इस्तेमाल असलहे बरामद करने का प्रयास करेगी।
रेवती थाना के दुर्जनपुर में कोटे की दुकान को लेकर भरी पंचायत में 15 अक्टूबर को हुई फायरिंग में जयप्रकाश पाल नाम के शख्स की मौत हो गई थी। आरोप है कि सेवानिवृत फौजी धीरेंद्र सिंह की गोली से जयप्रकाश पाल की मौत हुई थी। वहीं इस दौरान हुई मारपीट में कई घायल भी हुए थे। पुलिस की मौजूदगी में हुई वारदात के मुख्य आरोपित व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस ने 50-50 हजार का पुरस्कार घोषित किया था।
मुख्य आरोपित भाजपा नेता बताए जा रहे धीरेन्द्र सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जबकि बाकी के नामजद आरोपित अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए। रेवती थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि विवेचना के लिए मुख्य आरोपित धीरेन्द्र सिंह के रिमांड की अर्जी डाली गई थी। उसकी रिमांड मिल गई है। अब विवेचना आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular