Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : आबकारी विभाग की छापेमारी में कच्ची शराब बेच रहे दो...

बलिया : आबकारी विभाग की छापेमारी में कच्ची शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार

 जिलाधिकारी के कड़े तेवर, अवैध शराब के धंधे पर धड़ाधड़ छापेमारी जारी 

बलिया(हि.स.)। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने अवैध शराब के धंधे के खिलाफ कड़े तेवर अपनाए हैं। शनिवार को आबकारी विभाग व खेजुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से पचखोरा-करम्मर मार्ग पर स्थित एक ईंट-भट्ठा पर छापा मारा। जहां से कच्ची शराब के साथ दो युवक दबोच लिए गए।
पंचायत चुनाव व होली के पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के धंधे पर जिलाधकारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले भर में छापेमारी के दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बेच रहे नागेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर निवासी गांधीनगर (करम्मर) व चिखुरी पुत्र जालिम निवासी करम्मर को दबोचा गया। दोनों बीस के पास से टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ खेजुरी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी अदिति सिंह की सख्ती के बाद अवैध शराब की बिक्री, परिवहन व उत्पादन को लेकर राजस्व विभाग व आबकरी अधिकारियों द्वारा छापेमारी लगातार जारी है।
वहीं, बड़ागांव व महलीपुर ईंट-भट्ठा पर भी अचानक दबिश दी गयी। इसमें एक महिला के पास से 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। इसके बाद उस महिला के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular