Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : आधा दर्जन से अधिक गोवंश के साथ दो पशु तस्कर...

बलिया : आधा दर्जन से अधिक गोवंश के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

बलिया (हि.स.)। जिले की नरही पुलिस ने शनिवार को दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11 गोवंश व एक ट्रक बरामद हुआ है। दोनों पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ विपिन ताडा ने बताया कि नरही थाना के एसआई मदनलाल पटेल ने गोविन्दपुर में निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास हरेन्द्र यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी टेढ़वा का मठिया व रमेश यादव पुत्र स्व वृजनाथ यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा थाना नरही को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular