Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलात्कार का आरोपित बर्खास्त सिपाही मथुरा से हुआ गिरफ्तार, भेजा जेल

बलात्कार का आरोपित बर्खास्त सिपाही मथुरा से हुआ गिरफ्तार, भेजा जेल

झांसी (हि.स.)। नवाबाद थाना क्षेत्र से बलात्कार के आरोप में फरार चल रहा झांसी पुलिस से बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें मारकर आखिरकार मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया।

नवाबाद थाने में एक युवती ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि पुलिस विभाग झांसी में तैनात सिपाही पवन कुमार निवासी अलीगढ़ ने शादी का झांसा देकर कई बार उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। युवती ने बताया था कि पवन से उसकी मुलाकात उस समय हुई थी जब वह पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहा था। नौकरी लगने के बाद पवन उसे नवाबाद थाना क्षेत्र में एक कमरा लेकर अपने साथ रखा, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस से शिकायत के बाद पवन उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गया जहां उसका भाई विपिन जो पुलिस विभाग में है उसने छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवहरी मीना ने आरोपित सिपाही को बर्खास्त कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंडी चौकी प्रभारी कौशल किशोर अपनी टीम के साथ लगातार दबिशें दे रहे थे। पुलिस ने मथुरा के न्यू बस स्टैंड से आरोपी पवन को गिरफ्तार कर झांसी ले आई और कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular