Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर बलरामपुर :होलिका दहन के साथ ही शक्तिपीठ देवीपाटन में शुरू हुआ रंगोत्सव

 बलरामपुर :होलिका दहन के साथ ही शक्तिपीठ देवीपाटन में शुरू हुआ रंगोत्सव

बलरामपुर(हि.स.)। जनपद में मध्य रात्रि में होलिका दहन के साथ ही शक्तिपीठ देवीपाटन क्षेत्र में रंगों का पर्व होली शुरू हो गया है। बुधवार को भव्य रूप से होली यात्रा तुलसीपुर में निकाली जाएगी। जिसमें शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आम जनमानस के बीच होली खेलने के लिए निकलेंगे। जिसको लेकर मंदिर वा प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सोमवार की मध्य रात्रि पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने संतों के साथ परम्परागत ढंग से होलिका को जलाया। होलिका जलने के साथ ही शक्तिपीठ क्षेत्र में रात्रि से ही होली शुरु हो गई। श्रद्धालुओं ने रात्रि में जमकर होली खेली। होलिका जलने से पूर्व लोक कलाकारों द्वारा होली गीत गाये गये। पीठाधीश्वर ने श्रद्धालुओं से शांति पूर्ण व सुरक्षित ढंग से होली खेलने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

तुलसीपुर नगर में बुधवार को पारंपरिक ढंग से शक्ति पीठ से गाजे-बाजे के साथ पीठाधीश्वर के अगुवाई में होली यात्रा निकलेगी। पीठाधीश्वर हर वर्ष की भांति होली पर आमजनों के बीच निकलेगें। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। यात्रा के दौरान लोग अपने-अपने घरों से गुलाल व फूल बरसाये जायेंगे।

एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। देवीपाटन में होलिका दहन के दौरान विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular