Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: रामजानकी, हनुमान के बेशकीमती मूर्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर: रामजानकी, हनुमान के बेशकीमती मूर्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर(हि.स.) महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र लैबुड्डी ग्राम के राम जानकी मंदिर में रखा  रामजानकी, हनुमान की प्रतिमा चोरी हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। 

ग्राम लालपुर लैबुड्डी में बना राम जानकी मंदिर लगभग सौ वर्ष पुराना है। मंदिर में छह प्रतिमाएं रामजानकी, हनुमान, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं स्थापित थी। बुधवार की रात में तीन प्रतिमाएं रामजानकी, हनुमान की गायब हो गई है। गायब प्रतिमा अष्टधातु की बताई जा रही है।

मंदिर से जुड़ा ही पुजारी का मकान है, जिसका देखभाल स्वयं करते हैं। पुजारी के माता सावित्री देवी का कहना है कि मंदिर में जो ताला रोज लगाती थी। ताला चाबी फील्ड यूनिट बलरामपुर अपने कब्जे में ले गई है जिसका जांच चल रहा है ।

पुजारी के बड़े भाई राकेश कुमार निवासी धैसरा थाना श्रावस्ती ने बताया कि 2001 में मंदिर से सभी छह मूर्तियां गायब हो गई थी, लेकिन दूसरे ही दिन सभी गायब प्रतिमाएं मंदिर के सामने कुएं के मिली थी। मंदिर के नाम से कई बीघा जमीन है, जिसका विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा है ।

उप पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने बताया कि मंदिर से जुड़े दो पक्षों में विवाद का मामला प्रकाश में आ रहा है। साथ ही कुछ वर्ष पूर्व प्रतिमाएं चोरी हो गई थी जो अगले ही दिन मंदिर के बाहर दूसरे स्थान पर मिली थी। प्रतिमा अष्टधातु की है या नहीं सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular