Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : मेडिकल अफसर सहित आठ सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन पर...

बलरामपुर : मेडिकल अफसर सहित आठ सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन पर रोक

बलरामपुर (हि.स.)। शारदीय नवरात्रि पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन चल रहे मेले में एक चिकित्सक सहित आठ सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मियोंयों के एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

शनिवार को मेला मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी विनोद सिंह ने चल रहे देवीपाटन मेला में औचक निरीक्षण किया। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरिकांत तिवारी, पंचायत विभाग के आठ सफाई कर्मी शिव मंगल, राम प्रसाद, मनोज कुमार, कृष्ण भगवान सिंह, विनोद कुमार, हीरा सिंह, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए। मेला मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मियों के खिलाफ संबंधित विभाग को कावाई की संस्कृति गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह बताया कि लापरवाह कर्मियों के एक दिन का वेतन रोका जा रहा है। स्पष्टीकरण मांगा गया है, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निलंबन की कारवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular