बलरामपुर :बेमौसम बारिश ने आदर्श नगर पालिका उतरौला की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
गुरुवार को हुई बेमौसम बारिश ने आदर्श नगर पालिका उतरौला के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
नगर के अनेक वार्डों एवं गलियों में पानी भर गया। करीब आधे घंटे की झमा झम बारिश ने आदर्श नगर पालिका उतरौला की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। झमा झम बारिश से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली वहीं शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। नगर के अंदर नालों और नालियों का पानी उफनकर सड़क पर आ गया। जिसके चलते वार्ड नंबर 6 में काली माता मंदिर के सामने सहित,
नगर की कई सड़कें ताल तलैया में तब्दील हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के चलते उतरौला नगर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। बारिश में वार्ड 6 की गली नाला बन गई। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया। सड़क पर जल भराव से दो पहिया वाहनों व एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर गलियां और सड़कें भी चलने लायक नहीं रह गईं। सड़कों पर इतना कीचड़ हो गया कि लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। नाली, नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बहने लगा। कई मोहल्ले की गलियां, नालियों के ओवरफ्लो से लबालब हो गईं।

error: Content is protected !!