रोहित गुप्ता
बलरामपुर। बहू ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। ससुर को बहू के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। जिसके चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे आला कत्ल और चुराए गए 35 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।
मामला देहात थाना क्षेत्र के कोइलरा गांव का है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात कोइलारा गांव निवासी राम जी वर्मा (45) का संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर शव मिला था। पुलिस को जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की गई तो कई तथ्य सामने आए।
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की बहू सलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल करते हुए सारी सच्चाई बता दी। बताया कि सलोनी का मायके महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रहने वाले अवनीश वर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी उसके ससुर राम जी वर्मा को हो गई थी और राम जी वर्मा ने दोनों को कई बार देखकर विरोध भी किया था।
अविनाश और सलोनी ने राम जी वर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 30 अगस्त की रात जब उसके ससुर सो रहे थे। दोनों ने मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा एवम मृतक के पास से निकाले गए 35 हजार रुपए बरामद कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार नकद इनाम भी दिया जा रहा है।
बलरामपुर :बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, सोते समय दोनों ने गला दबाकर मार डाला
RELATED ARTICLES
