Tuesday, May 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : पूर्व बसपा विधायक पर दबंगई का आरोप लगाते हुए विकास...

बलरामपुर : पूर्व बसपा विधायक पर दबंगई का आरोप लगाते हुए विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री जनसनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद में विकासखंड तुलसीपुर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त ने बलरामपुर सदर से पूर्व बसपा विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू द्वारा दबंगई किए जाने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर गुहार लगाई है। अधिकारी ने इसको लेकर एक ऑडियो भी वायरल किया है जिसमें मिट्टी पटान की भुगतान किए जाने को लेकर पूर्व विधायक के नाम से बात की जा रही है।

ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त ने बताया कि बलरामपुर से पूर्व बसपा विधायक वर्तमान में कांग्रेसी नेता धीरेंद्र सिंह ने जबरन बिना कार्य कराये अपने चहेते प्रधान को भुगतान किए जाने को लेकर अनावश्यक दबाव बनाते हुए उन्हें उठवा लेने की धमकी दी है। जिसको लेकर उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मामले को लेकर गुहार लगाई है। पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत से पैसा निकाल लिया है। लगाया गया आरोप सरासर गलत है। वही मामलें को लेकर ग्राम विकास अधिकारी ने एक ऑडियो भी व्हाट्सएप पर वायरल किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular